Gold- Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा कोहराम मच गया है। आज सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। MCX पर सोने का भाव 15 हजार रुपए तक गिर गया जबकि चांदी में तो लोअर सर्किट लग गया। सर्किट खुलने के बाद भी चांदी के भाव में गिरावट जारी है। एनालिस्ट ने इस गिरावट का कारण हाल के अब तक के सबसे ऊंचे स्तरों और US डॉलर में उछाल के बाद प्रॉफ़िट-बुकिंग को बताया।
