सोने और चांदी में सोमवार को तेजी दिखी। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में सोने का भाव 0.8 फीसदी चढ़कर दिन में 11:30 बजे 53,434 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी का भाव 1.07 फीसदी की जबर्दस्त तेजी के साथ 69,784 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड और सिल्वर में मजबूती है। इसका असर घरेलू बाजार में इनकी कीमतों पर पड़ा है।
