Gold Price Today: आज 2 दिसंबर को सोना हुआ सस्ता, चेक करें 10 बड़े शहरों का रेट

Gold Rate Today: अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 71,540 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 78,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 77,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है

अपडेटेड Dec 02, 2024 पर 8:39 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश के अंदर सोने और चांदी की कीमत तय करने में डॉमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी रोल रहता है।

Gold Rate Today In India: सोमवार, 2 दिसंबर को सोने की कीमत में गिरावट है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 78140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। चंडीगढ़ और जयपुर में भी रेट इसी लेवल पर है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 77,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के हेड अनिंद्य बनर्जी का कहना है कि सोने पर बुलिश आउटलुक बरकरार है। इसकी कीमत MCX पर 77,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ सकती है। देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत लुढ़ककर किस लेवल पर आ गई है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


कोलकाता और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,490 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,490 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,490 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर और चंडीगढ़ में भाव

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Petrol Diesel Price: कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें अपने शहर का रेट

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 71,540 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 78,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

लखनऊ में कीमत

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी के भाव में कितनी गिरावट

दूसरी कीमती धातु चांदी की बात करें तो इसकी कीमत (Silver Price) में भी गिरावट है। 1 किलोग्राम चांदी का भाव 100 रुपये घटकर 91,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर गया है। शुक्रवार, 29 नवंबर को एशियाई बाजार में चांदी 1.94 प्रतिशत बढ़कर 31.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 1,300 रुपये उछलकर 92,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।बनर्जी को उम्मीद है कि चांदी की कीमतें MCX पर 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ सकती हैं।

बीते सप्ताह क्रूड 3.6% और गोल्ड 1.6% टूटा, नए वीक में इन चीजों से तय होगी कमोडिटी मार्केट की चाल

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।