पिछले 1 हफ्ते में गोल्ड की कीमतों में एमसीएक्स पर 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। कमोडिटी दिग्गजों का कहना है कि यूएस फेड की तरफ से 2023 में 2 बार रेट हाईक करने के बयान और अमेरिकी डॉलर मे आ रही मजबूती की वजह से गोल्ड की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है।
