Gold-Silver Rates Today: बुधवार,14 जनवरी को सुबह के कारोबार में सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब जाती दिखीं। जबकि चांदी 4 फीसदी से ज़्यादा उछलकर MCX पर अपने नए हाई पर पहुंच गई। अमेरिका में महंगाई के नरम आंकड़ों से इस साल US फेड द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदें बढ़ीं। इससे सोने-चांदी को सपोर्ट मिला है। 10.45 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोने का फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 1,065 रुपए यानी 0.75 फीसदी की तेजी के साथ 143,333 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, चांदी का मार्च कॉन्ट्रैक्ट 11,220 रुपए यानी 4.08 फीसदी की बढ़त के साथ 286,200 के स्तर पर नजर आ रहा था।
