Get App

Silver Gold Price Today : मिडिल ईस्ट संकट के चलते क्रूड में तेजी, सोने पर दबाव, जानिए आज कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई

Silver Gold Price Today: 11.40 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोने का जून वायदा 196 रुपए यानी 0.13 फीसदी की कमजोरी के साथ 151,580 रुपए पर नजर आ रहा था। वहीं,चांदी का मई वायदा 2,874 रुपए यानी 1.17 फीसदी की कमजोरी के साथ 237,100 रुपए पर कारोबार कर रहा था

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 09, 2026 पर 11:59 AM
Silver Gold Price Today : मिडिल ईस्ट संकट के चलते क्रूड में तेजी, सोने पर दबाव, जानिए आज कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई
Gold Rate Today : कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं SMC Global Securities की वंदना भारती। इनको आज कॉपर और गोल्ड में कमाई के मौके दिख रहे हैं

Silver Gold Price Today : कीमती धातुओं को लेकर कमजोर ग्लोबल रुझानों के चलते,आज MCX पर सोने का भाव 1,50,647 रुपए प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर खुला। हालांकि,इस मेटल में निचले स्तरों पर खरीदारी देखने को मिली,जिससे इसने सुबह की शुरुआती गिरावट की भरपाई कर ली और बाज़ार खुलने के कुछ ही मिनटों के भीतर 1,51,000 रुपए के स्तर से ऊपर पहुंच गया। फिर भी,भारत में सोने की कीमतें अभी भी लगभग 0.13% नीचे हैं। 11.40 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोने का जून वायदा 196 रुपए यानी 0.13 फीसदी की कमजोरी के साथ 151,580 रुपए पर नजर आ रहा था। वहीं,चांदी का मई वायदा 2,874 रुपए यानी 1.17 फीसदी की कमजोरी के साथ 237,100 रुपए पर कारोबार कर रहा था।

कमोडिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि लेबनान पर इज़राइल के हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण आज सोने पर दबाव है। इस हमले से US-ईरान युद्ध में संघर्ष-विराम और होर्मुज़ स्ट्रेट के खुलने की उम्मीदें खतरे में पड़ गई हैं। तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई के डर और निकट भविष्य में US Fed के सख़्त रवैये की आशंकाओं को फिर से बढ़ा दिया है।

बताते चलें 28 फरवरी को ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल युद्ध शुरू होने के बाद से स्पॉट गोल्ड में 10% से ज़्यादा की गिरावट आई है। एनर्जि की बढ़ती कीमतों ने महंगाई की चिंताओं को बढ़ा दिया है। इससे चलते ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर हो गई हैं। इसका असर सोने पर देखने को मिल रहा है।

दूसरी कमोडिटीज पर एक नजर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें