Silver Gold Price Today : गुरुवार,23 अप्रैल को MCX पर इंट्राडे कारोबार में सोने की कीमतों में लगभग 1% तक की गिरावट आई,जबकि चांदी की कीमतें 2% से भी ज़्यादा गिर गईं। अमेरिका और ईरान के बीच नए तनाव की खबरों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इससे अमेरिकी डॉलर मज़बूत हुआ। भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशकों ने सोने-चांदी में मुनाफ़ा वसूली की है। 12.10 बजे के आसपास एमसीएक्स गोल्ड जून वायदा 382 रुपए यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 152,275 रुपए पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी का मई वायदा 4,384 रुपए यानी 1.77 फीसदी की कमजोरी के साथ 243,980 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।
