Get App

Silver Gold Price Today : महंगाई बढ़ने के डर के बीच MCX पर सोने की कीमत गिरी, जानिए आज कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई

Silver Gold Price Today: 11.40 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोने का जून वायदा 985 रुपए यानी 0.65 फीसदी की गिरावट के साथ 150,363 रुपए पर और चांदी का जुलाई वायदा 2,037 रुपए यनी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 249,102 रुपए पर कारोबार कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2026 पर 11:53 AM
Silver Gold Price Today : महंगाई बढ़ने के डर के बीच MCX पर सोने की कीमत गिरी, जानिए आज कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई
Gold Rate Today : कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं कुंवरजी ग्रुप के रवि दियोरा। इनको आज नैचुरल गैस और जिंक में कमाई के मौके दिख रहे हैं

Silver Gold Price Today : सोमवार,4 मई को MCX पर सोने की कीमतें गिर गईं। इसकी वजह अमेरिकी डॉलर में आई तेज़ी और कच्चे तेल की कीमतों के लंबे समय तक ऊंचे बने रहने के कारण महंगाई बढ़ने की लगातार बनी चिंताएं हैं। 11.40 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोने का जून वायदा 985 रुपए यानी 0.65 फीसदी की गिरावट के साथ 150,363 रुपए पर और चांदी का जुलाई वायदा 2,037 रुपए यनी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 249,102 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

डॉलर इंडेक्स में 0.06% की मामूली बढ़त देखने को मिल रही है,जबकि कच्चे तेल की कीमतें थोड़ी नरम हुईं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों को मुक्त कराने का प्रयास करेगा। हालांकि,अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में किसी स्पष्ट प्रगति के अभाव के कारण तेल की कीमतें $100 के स्तर से ऊपर बनी हुई हैं।

इस बीच,ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह तेहरान के नए प्रस्ताव की समीक्षा करेंगे। तेहरान ने मध्यस्थ पाकिस्तान को 14-सूत्रीय प्रस्ताव सौंपा है। ईरान की तस्नीम और फ़ार्स समाचार एजेंसियों ने बताया कि इस योजना में सभी मोर्चों पर संघर्ष समाप्त करने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य के लिए एक नया ढांचा लागू करने का प्रस्ताव शामिल है।

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण सोने और चांदी की कीमतें वोलेटाइल बनी हुई हैं,क्योंकि कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों ने महंगाई बढ़ने की आशंकाओं को हवा दी है। जिसके परिणामस्वरूप ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें