Gold Price: शिखर पर पहुंचा फिर सोने का भाव, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी

Gold Price: 21 मई को सोने की कीमतों में फिर एक बार बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी वित्तीय चिंताओं और जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच निवेशकों ने सेफ हेवन की तरफ अपना झुकाव फिर से बढ़ाया है। कॉमेक्स पर सोने की कीमतें $3300 प्रति औंस के पार निकली है

अपडेटेड May 21, 2025 पर 1:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोने में यह तेजी अमेरिकी डॉलर में तीव्र गिरावट के कारण आई, जो 7 मई के बाद अपने निम्नतम स्तर पर पहुंच गया।

Gold Price: 21 मई को सोने की कीमतों में फिर एक बार बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी वित्तीय चिंताओं और जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच निवेशकों ने सेफ हेवन की तरफ अपना झुकाव फिर से बढ़ाया है। कॉमेक्स पर सोने की कीमतें $3300 प्रति औंस के पार निकली है। वहीं MCX गोल्ड 95,000 के ऊपर पहुंच गया है। भारतीय बाजार में 24 कैरेट सोना 97,420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुडरिटर्न्स के अनुसार, 22 कैरेट सोने की कीमत 89,300 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत 73,070 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना 0.5% बढ़कर 3,305.39 डॉलर प्रति औंस हो गया, जो 12 मई के बाद का उच्चतम स्तर है। अमेरिकी सोना वायदा 0.7% बढ़कर 3,307.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

सोने में यह तेजी अमेरिकी डॉलर में तीव्र गिरावट के कारण आई, जो 7 मई के बाद अपने निम्नतम स्तर पर पहुंच गया। बता दें कि कमजोर डॉलर विदेशी निवेशकों के लिए सोना सस्ता कर देता है, जिससे मांग बढ़ जाती है।


Marex के एनालिस्ट एडवर्ड मीर (Edward Meir) ने कहा, "मूडीज द्वारा रेटिंग घटाए जाने तथा ट्रम्प के कर विधेयक के बारे में संदेह के कारण पिछले 24 घंटों में सामान्य डॉलर सूचकांक में एक अंक से अधिक की गिरावट आई है, जिससे डॉलर कमजोर हो रहा है।"

मूडीज ने अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग को AAA से घटाकर AA1 कर दिया। इस कदम से निवेशकों में अमेरिका की वित्तीय सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई। बढ़ते सरकारी कर्ज से US की 'सेफ हेवन' छवि को खतरा है। पिछले 2 सालों से US का घाटा जीडीपी के 6% से ऊपर है। अप्रैल से मार्च तक $9.1 ट्रिलियन का US कर्ज मैच्योर होगा। US में वित्तीय संकट की चिंता सोने में निवेश बढ़ा है।

यूनिक चेन्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर संयम मेहरा का कहना है कि आने वाले 15 दिनों के भीतर गोल्ड की कीमतों में तेजी की उम्मीद ज्यादा नजर नहीं आ रही है। ज्यादा महंगा होने की ज्वेलरी बाजार में फिलहाल फुटफॉल में कमी आई है। निवेशक सोने के भाव में और गिरावट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि शादियों का सीजन शुरू होने पर खरीदारी लौटेगी। जुलाई से फिर से सोने में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।

Commodity Market: सनफ्लावर ऑयल की खपत में बढ़ोतरी, क्या आगे भी बनी रहेगी जबरदस्त डिमांड

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।