MCX Gold Rate Today: शुक्रवार 10 जनवरी को सोने की कीमतों में 229 रुपये की बढ़ोतरी हुई। सोने का भाव वायदा कारोबार में ₹78,333 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। एक्सपर्ट ने इस बढ़ोतरी का कारण बाजार सहभागियों की नई खरीदारी को बताया। न्यूयॉर्क में, सोने का वायदा 0.33% गिरकर $2,676.01 प्रति औंस पर आ गया। हालांकि, घरेलू बाजार में मांग और निवेशकों की रुचि ने कीमतों को स्थिर बनाए रखा।
