Gold Price Today: आज शुक्रवार को सोने के भाव में तेजी आई। 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड के दाम 700 रुपये तक बढ़ा है। दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 74,180 रुपये पर कारोबार कर रहा है। सोना एक बार फिर 75,000 रुपये पर पहुंचने के लिए तैयार है। चांदी अपने पीक लेवल पर कारोबार कर रही है। चांदी का रेट 89,200 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। आइए जानते हैं देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में सोने का रिटेल भाव क्या रहा।
