Gold Price Today: सोने के दाम में लगातार आ रही तेजी अभी फिलहार थमती नजर आ रही है। कल की तुलना में आज 15 दिसंबर को सोने के भाव में 900 रुपये की गिरावट आई है। 22 कैरेट सोने का भाव 71,500 रुपये के पास आ आ गया है। 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली, राजस्थान, यूपी में 78,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। यहां 24 कैरेट सोना कल की तुलना में 950 रुपये तक सस्ता हुआ है। वहीं, मुंबई, चेन्नई, बिहार में सोने का भाव 71,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। चेक करें देश के बड़े शहरों में क्या रहा शनिवार 14 दिसंबर का रेट।
