Gold Price Today: आज मंगलवार 24 दिसंबर 2024 को सोना सस्ता हुआ है। गोल्ड कल की तुलना में 150 रुपये तक सस्ता हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड रेट 77,300 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। अगर आपके घर में शादी है तो ये थोड़ी राहत की खबर है क्योंकि सोना अपने पिछले 82,000 रुपये के पीक से काफी नीचे कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 100 रुपये तक सस्ता हुआ है। देश में ज्यादातर ज्वैलरी 22 कैरेट गोल्ड में बनाई जाती है। चेक करें कि आपके शहर में सोने का भाव क्या है।
