Get App

Gold Price Update : सोना 8 महीने की ऊंचाई से फिसला, जानिए क्या है वजह

Gold का स्पॉट प्राइस (Spot Gold) 0.2 फीसदी गिरकर 1,893.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले यह 1,908.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था, जो पिछले साल 3 जून के बाद इसका सबसे ऊंचा भाव था

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 21, 2022 पर 9:43 AM
Gold Price Update : सोना 8 महीने की ऊंचाई से फिसला, जानिए क्या है वजह
सोने को सुरक्षित निवेश का सबसे बड़ा जरिया माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव पैदा होने पर इसकी डिमांड बढ़ जाती है।

शुरुआती कारोबार में सोमवार को Gold का भाव 8 महीने के उच्चतम स्तर से फिसल गया। इसकी वजह यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन यूक्रेन क्राइसिस पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत करने को तैयार हो गए हैं। इससे गोल्ड की मांग में नरमी आई। सोने को सुरक्षित निवेश का सबसे बड़ा जरिया माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव पैदा होने पर इसकी डिमांड बढ़ जाती है।

स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) 0.2 फीसदी गिरकर 1,893.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले यह 1,908.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था, जो पिछले साल 3 जून के बाद इसका सबसे ऊंचा भाव था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स (US Gold Futures) 1,898.60 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा।

यह भी पढ़ें : ग्लोबल मार्केट पर रूस-यूक्रेन संकट का साया, एशिया की कमजोर शुरुआत, SGX NIFTY में गिरावट

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें