Gold Price Rate: डॉलर में मजबूती से सस्ता हुआ सोना, रिकॉर्ड स्तर से लुढ़का भाव, जानें आज का रेट

Gold Prices Today: यूएस गोल्ड फ्यूचर्स का भाव 0.8% गिरकर 2,168 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसके बाद डॉलर शुक्रवार को मजबूत होकर 3 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। डॉलर में यह लगातार दूसरे हफ्ते तेजी देखी जा रही है। इसके चलते करेंसी धारकों के लिए ग्रीनबैक कीमत वाला सोना अधिक महंगा हो गया है

अपडेटेड Mar 22, 2024 पर 4:06 PM
Silver Price: चांदी का हाजिर भाव शुक्रवार को 1.2% गिरकर 24.46 डॉलर प्रति औंस पर आ गया

Gold prices: सोने की कीमतों में शुक्रवार को डॉलर में मजबूती के कारण गिरावट आई। हालांकि साप्ताहिक आधार पर सोने के भाव बढ़त के साथ बंद होते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने इस साल 3 बार ब्याज दरों में कटौती के अनुमान को बरकार रखा है, जिसके चलते पिछले 2 दिनों में सोने का भाव उछला था। खबर लिखे जाने के समय, सोने का हाजिर भाव 0.7 प्रतिशत लुढ़ककर 2,166.47 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इस हफ्ते अभी तक सोने की कीमतों में 0.5% की बढ़ोतरी आ चुकी है और पिछले 5 में से चौथी बार साप्ताहिक बढ़त के साथ बंद होने की राह पर है।

यूएस गोल्ड फ्यूचर्स का भाव 0.8% गिरकर 2,168 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसके बाद डॉलर शुक्रवार को मजबूत होकर 3 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। डॉलर में यह लगातार दूसरे हफ्ते तेजी देखी जा रही है। इसके चलते करेंसी धारकों के लिए ग्रीनबैक कीमत वाला सोना अधिक महंगा हो गया है।

IG मार्केट के स्ट्रैटजिस्ट, येप जून रोंग ने बताया, "फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरों में कटौती आमतौर पर सोने की कीमतों के लिए अच्छी होती है। दरों में कटौती की प्रकिया लागू होने के बाद इस धातु की कीमतों को एक आधार मिलता है।"


उन्होंने कहा, "फिलहाल, ऐसा लगता है कि सोना जरूरत से अधिक खरीददारी वाली स्थिति में चला गया है, जिससे इसकी कीमतों में शॉर्ट-टर्म में कुछ नरमी की आने की आशंका दिखती है। आगे गिरावट आने पर गोल्ड के लिए 2,148 डॉलर का भाव तत्काल सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है।"

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने हाल में साफ किया वह 2024 में तीन बार ब्याज दरों में कटौती का इरादा रखा है और महंगाई के आंकड़ों में आए हालिया उछाल से वह चिंतित नहीं है। फेडरल रिजर्व के इस बयान के बाद सोने की कीमतें शुक्रवार को अपने अबतक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थीं।

इस बीच चांदी का हाजिर भाव शुक्रवार को 1.2% गिरकर 24.46 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं प्लैटिनम 0.5% गिरकर 903.55 डॉलर पर और पैलेडियम 1.2% गिरकर 997.94 डॉलर पर आ गया। तीनों धातुएं साप्ताहिक आधार पर गिरावट की राह पर थीं।

यह भी पढ़ें- IDFC First Bank के MD ने गिफ्ट किए 7 लाख शेयर, कीमत पर क्या असर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।