Gold prices: सोने की कीमतों में शुक्रवार को डॉलर में मजबूती के कारण गिरावट आई। हालांकि साप्ताहिक आधार पर सोने के भाव बढ़त के साथ बंद होते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने इस साल 3 बार ब्याज दरों में कटौती के अनुमान को बरकार रखा है, जिसके चलते पिछले 2 दिनों में सोने का भाव उछला था। खबर लिखे जाने के समय, सोने का हाजिर भाव 0.7 प्रतिशत लुढ़ककर 2,166.47 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इस हफ्ते अभी तक सोने की कीमतों में 0.5% की बढ़ोतरी आ चुकी है और पिछले 5 में से चौथी बार साप्ताहिक बढ़त के साथ बंद होने की राह पर है।
