सोने (Gold) और चांदी (Silver) में मंगलवार (16 अगस्त) को गिरावट आई। दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Bullion Market) में सोना 764 रुपये गिरकर 52,347 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी 1,592 रुपये टूटकर 58,277 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

सोने (Gold) और चांदी (Silver) में मंगलवार (16 अगस्त) को गिरावट आई। दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Bullion Market) में सोना 764 रुपये गिरकर 52,347 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी 1,592 रुपये टूटकर 58,277 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
सोमवार को सोना 53,111 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि चांदी 59,869 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में गिरावट का असर मंगलवार को इसकी घरेलू कीमतों पर पड़ा।
यह भी पढ़ें : राकेश झुनझुनवाला ने संयोग से खरीदे थे टाइटन के शेयर, RJ के दोस्त रमेश दमानी ने बताई पूरी कहानी
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि मंगलवार को कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर सोने की कीमतें कमजोर खुलीं। इसकी वजह बीती रात कॉमेक्स में सोने में आई गिरावट थी।
इंटरनेशनल मार्केट में सोना गिरावट के साथ 1,775 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी बगैर किसी बदलाव के 20.13 डॉलर प्रति औंस रही। इसका असर मंगलवार को सोने की घरेलू कीमतों पर पड़ा। 12 अगस्त को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 90 रुपये गिरकर 52,915 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
तपन पटेल ने कहा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख की वजह से सोने के भाव एक दायरे में बने हुए हैं। उधर, डॉलर में कमजोरी ने सोने की कीमतों को गिरने से रोक रखा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।