Gold Price Update: आज 10 ग्राम सोने के भाव में आई तेजी, ये रहा 18 से 24 कैरेट का रेट

Gold Silver Price Today 24th November 2022: आज हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार 24 नवंबर 2022 को सोने के भाव में तेजी आई है

अपडेटेड Nov 24, 2022 पर 9:05 PM
Story continues below Advertisement
आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 52,700 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है।

Gold Silver Price Today 24th November 2022: आज हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार 24 नवंबर 2022 को सोने के भाव में तेजी आई है। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 311 रुपये महंगा होकर 52,729 रुपये पर खुला और 52,713 रुपये पर बंद हुआ। सिल्वर का रेट 62,300 रुपये के ऊपर खुला और 62,266 रुपये पर बंद हुआ। गोल्ड एक्सपर्ट के मुताबिक गोल्ड एक रेन्ज में कारोबार अगले महीने तक कर सकता है। घरेलू बाजार में शादियों के सीजन और इंटरनेशनल मार्केट में यूएस फेडरल के फिर से ब्याज दरें बढ़ाने की खबरों से भी सोने के भाव में तेजी आई है।

घरेलू बाजार में गोल्ड में आई तेजी

कल बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 52,418 रुपये पर बंद हुआ था लेकिन आज इसमें तेजी नजर आ रही है। गोल्ड का पिछला  पीक 56,600 रुपये था। ये अभी अपने पीक से करीब 3,800 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 149 रुपये सस्ता होकर 48,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।


इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड में आ सकती है तेजी

गोल्ड की कीमतों में इंटरनेशनल मार्केट में उथल-पुथल जारी रहने वाला है। यूएस फेडरल रिजर्व अपनी ब्याज दरों में महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए एक बार फिर बढ़ोतरी कर सकता है। अगर खबरों की मानें तो फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है। इसका सीधा असर सोने के दाम पर पड़ने वाला है।

52,700 रुपये के ऊपर बंद हुआ गोल्ड

24  नवंबर को इतने पर बंद हुआ गोल्ड। 24 नवंबर को  52700 के ऊपर बंद हुआ गोल्ड।

IBJA पर आज सुबह 24 नवंबर को इतने पर खुला रेट

IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 52,729 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। नीचे दी गई टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल बुधवार के बंद भाव से की गई है। वहीं, चांदी 62,379 रुपये के रेट पर आ गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

मेटल 24 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 23 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 52729 52418 311
Gold 995 (23 कैरेट) 52518 52208 310
Gold 916 (22 कैरेट) 48300 48015 285
Gold 750 (18 कैरेट) 39547 39314 233
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30847 30665 182
Silver 999 62379 Rs/Kg 61700 Rs/Kg  679 Rs/Kg

शादियों के कारण मांग में आई तेजी

घरेलू बाजार यानी भारत में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ज्वैलर्स एसोसिएशन के हेड योगेश सिंघल ने कहा कि शादी के सीजन के कारण गोल्ड की डिमांड में तेजी आई है। ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतें (Gold Prices) सीमित दायरे में कारोबार कर रही है। एक लिमिट तक सोने में तेजी आने के बाद इसमें गिरावट आने लगती है। अभी गोल्ड मार्केट में यही नजर आ रहा है। गोल्ड के 53,000 रुपये पार करने के बाद से इसमें करेक्शन आ रहा है।

तेजी की चासनी में डूबे चीनी शेयर, 20-40 लाख टन अतिरिक्त चीनी एक्सपोर्ट को मंजूरी संभव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।