तेल की कीमतों के लिए जोखिम उच्च ही बने हुए हैं। फिर बात चाहे निकट भविष्य की हो या फिर साल 2027 तक की। यह बात गोल्डमैन सैक्स ने कही है। रॉयटर्स के मुताबिक, दिग्गज इनवेस्टमेंट बैंक ने आगे कहा कि कच्चे तेल की सप्लाई में लगे पिछले बड़े झटकों का लगातार बने रहना इस संभावना को दिखाता है कि तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रह सकती हैं।
