Get App

पैसे है कम और चाहते है मनपसंद गोल्ड खरीदना तो AUGMONT आपको दे रहा है मौका

AUGMONT- EMI पर ज्वेलरी खरीदने का ऑप्शन दे रहा है। लेकिन आप EMI पर ज्वेलरी कैसे खरीदें।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2021 पर 5:32 PM
पैसे है कम और चाहते है मनपसंद गोल्ड खरीदना तो AUGMONT आपको दे रहा है मौका

अगर आप भी EMI पर गोल्ड ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे है। अगर आपके पास पैसा कम है लेकिन जो ज्वेलरी आपको पसंद आ गई है उसकी कीमत ज्यादा है तो आपको AUGMONT- EMI पर ज्वेलरी खरीदने का ऑप्शन दे रहा है। लेकिन आप EMI पर ज्वेलरी कैसे खरीदें, कहीं इसके लिए आपको ज्यादा पेमेंट तो नहीं करनी होगी और ज्वेलरी की डिलिवरी कैसे मिलेगी। हम अपने खास शो में इन सब पर बात करेंगे।

EMI पर खरीदें गोल्ड ज्वेलरी

Augmont,EMI पर शॉपिंग का ऑप्शन दे रहा है। इसके लिए सिर्फ शुरु में आपको 20% डाउन पेमेंट करना होता है। 20 फीसदी पेमेंट के बाद EMI फिक्स हो जाती है। लॉस्ट EMI पेमेंट के 10 दिनों में डिलिवरी होती है। कम आय वालों के लिए Augmont का यह EMI  ऑप्शन काफीअच्छा है।  इसके लिए ग्राहकों को कोई एडिशनल कॉस्ट नहीं देना होता है।

कहां से और कैसे खरीदें

Augmont की वेबसाइट से ऑनलाइन शॉपिंग की जा सकती है। वहीं Augmont के चैनल पार्टनर शॉप पर भी ज्वेलरी की खरीद की जा सकती है।  20 फीसदी डाउन पेमेंट के बाद EMI फिक्स कराएं। गोल्ड के रेट बढ़ने पर कीमत में बदलाव नहीं होता। ग्राहक ज्वेलरी का पूरा सेट  हिस्सों में खरीद सकते हैं।

डिस्ट्रीब्यूशन का मैकेनिज्म

सिक्योर्ड कूरियर के जरिए ज्वेलरी की डिलिवरी की जाती है। चैनल पार्टनर शॉप पर भी डिलिवरी संभव है।  जो ज्वेलरी बुक करते हैं उसी की डिलिवरी होगी। कंपनी ने कहा है कि टियर-2, टियर-3, टियर-4 शहरों से ज्यादा डिमांड है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें