Get App

Guar Pack: लगातार 2 महीने से जारी ग्वारपैक में गिरावट, क्या आगे कीमतों में दिखेगा उछाल

ग्वार पैक में लगातार 2 महीने गिरावट का दौर जारी है। 2 महीनों में ग्वार सीड का भाव 10 फीसदी गिरा है। 2 महीनों में ग्वार गम का भाव 12% गिरा। मांग में कमजोरी से कीमतों में गिरावट देखने को मिली

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 30, 2025 पर 5:34 PM
Guar Pack: लगातार 2 महीने से जारी ग्वारपैक में गिरावट, क्या आगे कीमतों में दिखेगा उछाल
ग्वार सीड की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में ग्वार सीड की कीमतों में 2 फीसदी की गिरावट आई जबकि 1 महीने में इसमें 7 फीसदी टूटा है।

Guar Pack: ग्वार पैक में लगातार 2 महीने गिरावट का दौर जारी है। 2 महीनों में ग्वार सीड का भाव 10 फीसदी गिरा है। 2 महीनों में ग्वार गम का भाव 12% गिरा। मांग में कमजोरी से कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

ग्वार गम की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में ग्वार गम की कीमतों में 2 फीसदी की गिरावट आई जबकि 1 महीने में इसमें 10 फीसदी टूटा है। वहीं जनवरी 2025 से अब तक इसमें 16 फीसदी लुढ़का है। वहीं 1 साल में इसमें 23 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

ग्वार सीड की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में ग्वार सीड की कीमतों में 2 फीसदी की गिरावट आई जबकि 1 महीने में इसमें 7 फीसदी टूटा है। वहीं जनवरी 2025 से अब तक इसमें 8 फीसदी लुढ़का है। वहीं 1 साल में इसमें 14 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

अशोक इंडस्ट्रीज CFO राजेंद्र धारीवाल ने कहा कि ग्वार का सीजन शुरु होने वाला है। हालांकि इस साल फसल में थोड़ी देरी हो रही है। ग्वार में लगातार दबाव में नजर आ रहा है। डिमांड में सुस्ती नजर आ रही है। हालात यह है कि ऑफ सीजन होने के बाद भी खरीदारी नहीं हो रही है। कीमतों में दबाव के चलते मार्जिन कॉल हिट हो रही है। बाजार में अभी काफी पैनिक सिज्यूएशन बनी हुई है। नई आवक के साथ ही डिमांड निकलने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें