Get App

ग्वार की कीमतों में लौटी तेजी, 3% चढ़े ग्वार पैक के दाम, जानें और किन कमोडिटीज में दिख रहा हैं एक्शन

ग्वार की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौटती दिखी है। एक दिन में ग्वार पैक के दाम करीब 3% चढ़े हैं। ग्वार पैक 1 दिन में करीब 3% चढ़ा है। ग्वार सीड 5000 रुपये के पार निकला जबकि ग्वार गम 9600 के पार निकला है। कीमतों में लगातार दूसरे दिन उछाल देखने को मिला

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2025 पर 4:58 PM
ग्वार की कीमतों में लौटी तेजी, 3% चढ़े ग्वार पैक के दाम, जानें और किन कमोडिटीज में दिख रहा हैं एक्शन
ग्वार की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौटती दिखी है। एक दिन में ग्वार पैक के दाम करीब 3% चढ़े हैं।

ग्वार की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौटती दिखी है। एक दिन में ग्वार पैक के दाम करीब 3% चढ़े हैं। ग्वार पैक 1 दिन में करीब 3% चढ़ा है। ग्वार सीड 5000 रुपये के पार निकला जबकि ग्वार गम 9600 के पार निकला है। कीमतों में लगातार दूसरे दिन उछाल देखने को मिला। 7 हफ्तों के बाद कीमतों में रिकवरी आई। 7 हफ्तों में दाम 8% से ज्यादा गिरे। क्रूड में तेजी से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

NCDEX पर ग्वार सीड पर 1 हफ्ता 2 फीसदी चढ़ा है जबकि 1 महीने में इसमें 3 फीसदी की गिरावट आई। वहीं जनवरी 2025 से अब तक ग्वार सीड में 3 फीसदी की गिरावट आई जबकि 1 साल में इसमें 7 फीसदी की गिरावट आई।

वहीं एनसीडीईएक्स पर ग्वार गम की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते 3 फीसदी चढ़ा जबकि 1 महीने में इसमें 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं जनवरी 2025 से अब तक ग्वार सीड में 8 फीसदी की गिरावट आई जबकि 1 साल में इसमें 10 फीसदी की गिरावट आई।

प्याज की खऱीद जल्द पूरी करेगी सरकार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें