Agri Commodity: ग्वार पैक के लिए लगता है ये साल ठीक नहीं है। साल की शुरुआत से लेकर अब तक ग्वार गम का भाव 9% और ग्वार सीड का भाव 7% तक गिर चुका है। ग्वार सीड का भाव 5620 के नीचे फिसला है जबकि ग्वार गम का भाव 10500 के नीचे फिसला। इस साल में ग्वार गम अब करीब 10% गिरा है जबकि ग्वार सीड 6% से ज्यादा गिरावट आई। कच्चे तेल में गिरावट का असर पड़ रहा है।
