LPG Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं और यह करीब $105 प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। इसके बावजूद आम लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने 18 मई को घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में अब भी ₹913 पर स्थिर है। ऐसे में बढ़ती महंगाई के बीच लोगों की रसोई का बजट फिलहाल सुरक्षित बना हुआ है।
