IMD Monsoon rain forecast: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2026 के मानसून को लेकर चिंता बढ़ाने वाला पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार जून से सितंबर के बीच देश में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। IMD ने मानसून के दौरान बारिश 92% रहने का अनुमान जताया गया था, लेकिन अब इसे घटाकर 90% कर दिया गया है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान एल-नीनो की आशंका जताई है जिसका असर इस साल बारिश पर देखने को मिल सकता है।
