Cotton Import Duty Cut: फाइनेंस मिनिस्ट्री ने 1 जून से 31 अक्टूबर तक कॉटन पर इंपोर्ट ड्यूटी सस्पेंड कर दी है। सरकार ने सभी तरह के कॉटन इंपोर्ट पर ड्यूटी जीरो करने का फैसला किया है। कॉटन इंपोर्ट पर ड्यूटी 11 फीसदी से घटाकर जीरो हुई है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने एक रिलीज में कहा, "इंडियन टेक्सटाइल सेक्टर के लिए कॉटन की अवेलेबिलिटी बढ़ाने के लिए, केंद्र सरकार ने 1 जून, 2026 से 31 अक्टूबर, 2026 तक कॉटन के इंपोर्ट पर सभी कस्टम ड्यूटी में कुछ समय के लिए छूट दी है।"
