Get App

रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा रूस से तेल का आयात, भारत ने हर दिन मंगाया 1 मिलियन बैरल कच्चा तेल

India Crude Oil Import: दिसंबर 2022 में भारत का रूस से कच्चे तेल का निर्यात अपने रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा है। एनर्जी कार्गो ट्रैकर वोर्टेक्सा के आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने दिसंबर में पहली बार रूस से 10 लाख बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल का आयात किया था। रूस ने अकेले दिसंबर में भारत को 1.19 मिलियन BPD कच्चे तेल की आपूर्ति की है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jan 15, 2023 पर 3:53 PM
रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा रूस से तेल का आयात, भारत ने हर दिन मंगाया 1 मिलियन बैरल कच्चा तेल
India Crude Oil Import: दिसंबर 2022 में भारत का रूस से कच्चे तेल का निर्यात अपने रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा है

भारत का रूस (India-Russia Crude Oil Import) से कच्चे तेल का आयात अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पिछले कई महीनों से भारत रूस से सबसे ज्यादा क्रूड ऑयल का इंपोर्ट कर रहा है। बीते महीने यानी दिसंबर 2022 में भारत का रूस से कच्चे तेल का निर्यात अपने रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा है। एनर्जी कार्गो ट्रैकर वोर्टेक्सा के आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने दिसंबर में पहली बार रूस से 10 लाख बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल का आयात किया था। रूस ने अकेले दिसंबर में भारत को 1.19 मिलियन BPD कच्चे तेल की आपूर्ति की है।

रूस से लगातार बढ़ रहा कच्चे तेल का आयात

वोर्टेक्सा रिपोर्ट के अनुसार, यह नवंबर में रूस से आयात किए गए कच्चे तेल के 909,403 बीपीडी और अक्टूबर 2022 में 935,556 बीपीडी से अधिक था। रूस से सबसे अधिक कच्चे तेल के आयात का पिछला रिकॉर्ड जून 2022 में दर्ज किया गया था। जब भारत ने जून 2022 में रूस से 942,694 बीपीडी कच्चे तेल की खरीददारी की थी। रूस भारत द्वारा आयात किए जाने वाले सभी तेल का 25 फीसदी हिस्सा निर्यात करता है। रूस से भारत को कच्चे तेल का निर्यात उस समय चरम पर था जब यूरोपीय संघ और अमेरिका ने रूस के समुद्री तेल पर प्राइस कैप लगा दिया था।

Diesel Prices : हिमाचल प्रदेश में डीजल हुआ महंगा, जानिए राज्य सरकार ने कितना बढ़ाया वैट

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयात करने वाला देश है भारत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें