सूत्रों के मुताबिक भारत, US के बीच ट्रेड डील जल्द हो सकती है। चुनिंदा चीजों पर टैरिफ घट सकता है। टैरिफ 50% घटकर 15% हो सकता है। एनर्जी, एग्री सेक्टर टेबल पर सबसे अहम है। एग्री सेक्टर में भारत थोड़ा राहत दे सकता है। सूत्रों के मुताबिक भारत, ट्रेड डील के तहत अमेरिका से नॉन जेनिटिकली मोडीफाइड मक्का (Non-GMO Corn) के आयात को मंजूरी दे सकता है। हालांकि बाजार जानकारों का मानना है कि अमेरिका में उगाए जाने वाले 90% से अधिक मक्का जीएम (GM) यानी आनुवंशिक रूप से परिवर्तित है। ऐसे में भारत में जीएम मक्का के प्रवेश की संभावना बढ़ जाती है।
