Get App

हिमाचल के रुपिन पास में भारी बर्फबारी, 3 फीट बर्फ में दबीं 2000 से ज्यादा भेड़-बकरियां, ऐसे किया जा रहा रेस्क्यू

हिमाचल प्रदेश के रूपिन दर्रे में भारी बर्फबारी के बाद 2,000 से ज्यादा भेड़-बकरियों के बर्फ में दबे होने की आशंका है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही है। प्रभावित चरवाहों को राहत देने की तैयारी की जा रही है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 01, 2026 पर 9:13 AM
हिमाचल के रुपिन पास में भारी बर्फबारी, 3 फीट बर्फ में दबीं 2000 से ज्यादा भेड़-बकरियां, ऐसे किया जा रहा रेस्क्यू

रूपिन दर्रे में बर्फ का कहर, 2,000 से ज्यादा भेड़-बकरियां दबने की आशंका

शिमला, 30 सितंबर (PTI) हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भारी बर्फबारी से हालात बिगड़ गए हैं। सांगला और डोडरा-क्वार के बीच रूपिन दर्रे में 2,000 से ज्यादा भेड़-बकरियों के बर्फ में दबे होने की आशंका है। इलाके में तीन फीट से ज्यादा बर्फ जमा हो गई है।

https://x.com/ANI/status/2105276613697176044

26 सितंबर को रूपिन दर्रे के ऊंचाई वाले इलाके में तेज बर्फबारी शुरू हो गई। उस समय चरवाहे अपने पशुओं को लेकर नीचे लौट रहे थे। मौसम अचानक खराब होने पर कुछ चरवाहे वापस आ गए, लेकिन जो दर्रा पार कर चुके थे, उनके लिए लौटना मुश्किल हो गया। ज्यादा बर्फ के कारण भेड़-बकरियां भी रास्ते में फंस गईं और कई के बर्फ में दबने की जानकारी सामने आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें