सरकार ने 1,000 टन काला नमक (Kala Namak rice) चावल के निर्यात पर शुल्क हटाने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर यह सूचना दी। अभी तक काला नमक चावल के निर्यात पर 20 फीसदी शुल्क लागू था। सरकार ने छह निर्दिष्ट सीमा शुल्क केंद्रों के माध्यम से निर्यात पर शुल्क हटाया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, चावल की इस किस्म के 1000 टन तक के निर्यात पर शुल्क छूट बुधवार से प्रभावी होगी।
