Mutual Funds के जरिए इक्विटी में निवेश काफी पॉपुलर है, लेकिन Mutual Funds के जरिए कमोडिटी मार्केट में निवेश करके भी आप शानदार मुनाफा बना सकते हैं। दरअसल कमोडिटी मार्केट में ज्यादा जोखिम होने की वजह से ज्यादातर निवेशक कमोडिटी में पैसा बनाने का मौका चूक जाते हैं, लेकिन Mutual Funds के जरिए ना सिर्फ सोना-चांदी बल्कि दूसरे कमोडिटी में भी निवेश का विकल्प मौजूद है। आज कमोडिटी की चर्चा के इस खास एपिसोड में हम कमोडिटी मार्केट में Mutual Funds के जरिए कैसे निवेश किया जाए, इसे समझेंगे।
MFs के जरिए कमोडिटी में निवेश
MFs के जरिए कमोडिटी में निवेश करना बेहतर विकल्प है। इससे निवेशक सोना-चांदी समेत दूसरे कमोडिटी में रिटर्न कमाने का मौका पा सकता है। जिन निवेशक को कमोडिटी की बारीक जानकारी नहीं है वह भी म्युचुअल फंड के जरिए कमोडिटी मार्केट में निवेश कर सकते है। MF के जरिए कमोडिटी में निवेश पर जोखिम कम होता है। दरअसल कमोडिटी में जोखिम ज्यादा होने से लोग इसमें निवेश करने से से बचते हैं। जानकारों का कहना है कि कमोडिटी में एक मुश्त रकम ना लगाकार SIP के जरिए निवेश करना बेहतर होगा। कमोडिटी में भी बाजार के उतार-चढ़ाव के मुताबिक फंड में बदलाव होता है। MFs के जरिए कमोडिटी में लॉन्ग टर्म के साथ शॉर्ट टर्म में भी निवेश का विकल्प मिलता है
कमोडिटी MFs में निवेश क्यों?
कमोडिटी MFs में से निवेशकों को पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन का फायदा मिलता है। बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव से निवेशकों की रकम की सुरक्षा रहती है। फंड मैनेजर के हाथ में पैसा सुरक्षित रहता है।
इतना ही नहीं बढ़ते इनफ्लेशन के मुताबिक मुनाफे की गारंटी भी मिलती है। SIP के जरिए पैसा लगाने पर जोखिम कम होता है।
MFs के जरिए कमोडिटी में ICICI Prudential Commodity Fund, ABSL Comm Equity Fund (Global Agri Plan), Nippon India Gold Saving Plan, SBI Gold Direct Plan Growth और Tata Multi Asset Opportunity Fund में निवेश कर सकते है।