LPG Cylinder Price Today: शनिवार को देशभर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी स्थिर बने रहे। यह स्थिति ऐसे समय में है जब अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
