LPG Cylinder Price: महंगाई का असर आम लोगों की जेब पर लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजाना की जरूरत की लगभग हर चीज के दाम बढ़ चुके हैं। पेट्रोल-डीजल, CNG, सोना-चांदी और खाने-पीने के सामान के बाद अब रसोई गैस भी महंगी हो गई है। हाल ही में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई, जिसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 942 रुपये हो गई है। इससे पहले मार्च महीने में भी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाए गए थे। उधर, सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा की ऊंची कीमतों के कारण गैस के दाम बढ़ाने पड़े हैं।
