LPG Price Today: देश के प्रमुख शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें शुक्रवार, 29 मई को स्थिर रहीं। यह तब है जब अमेरिका-ईरान तनाव के कारण पिछले 10 दिनों में पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमत दिल्ली में ₹913, मुंबई में ₹912.50, कोलकाता में ₹939 और चेन्नई में ₹928.50 पर बनी हुई है।
