LPG Price Today August 6: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं के लिए राहत और इंतजार दोनों की स्थिति बनी हुई है। अगस्त 2026 में घरेलू (14.2 किलोग्राम) एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर अब भी 942 रुपये में मिल रहा है। यह कीमत जून 2026 से लगातार बरकरार है। हालांकि, होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत घटकर 2,738 रुपये हो गई है। पिछले महीने इसकी कीमत 2,930 रुपये थी। यानी एक महीने में कमर्शियल सिलेंडर 192 रुपये सस्ता हुआ है।
