LPG Subsidy Status: सभी एलपीजी ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार की तरफ से एलपीजी गैस सिलेंडर सब्सिडी ट्रांसफर की जा रही है। सरकार गैस सब्सिडी का पैसा सीधे यूजर्स के बैंक खातों में ट्रांसफर करती है और सालाना 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों के सरकार सब्सिडी देती है। आइए जानते आप किस तरीके से जान सकते हैं कि सब्सिडी आपके बैंक खाते में आई है या नहीं।
- http://mylpg.in/ पर जाएं और अपना एलपीजी आईडी लिखें।
- आप जिस OMC एलपीजी का इस्तेमाल कर रहे हैं उसके आधार पर आवश्यक जानकारी देनी होगी।
- आप अपना 17 अंकों का एलपीजी आईडी और रजिस्टर मोबाइल नंबर लिखें।
- अब कैप्चा कोड लिखें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें
- आपके दिये मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- अब आपको अपनी ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी और एक पासवर्ड बनाना होगा
- एक बार हो जाने के बाद आपको अपनी ईमेल आईडी पर एक लिंक आएगा। अपने मेल पर जाकर आपको उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब mylpg.in खाते में लॉगिन करें और पॉप-अप संदेश में अपना डिटेल लिखें।
- अब व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री/सब्सिडी ट्रांसफर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
यदि आप अपनी LPG आईडी नहीं जानते हैं, तो अपने 17 अंकों के एलपीजी नंबर के नीचे दिए विकल्प पर क्लिक करें। आपको भारत गैस, एचपी गैस या इंडेन में से किसी एक को चुनना होगा और फिर आपको अगले पेज पर अपनी डिटेल भरना पर एलपीजी आईडी मिल जाएगा।