Get App

Natural Gas की कीमतें 14 साल की ऊंचाई पर, रूस पर प्रतिबंधों का एनर्जी मार्केट पर दिख रहा असर

बाजार अभी तक यूरोपियन यूनियन के रूसी तेल पर प्रतिबंध के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया दे रहा है और उन्हें छह महीने में रूस से आयात पूरी तरह बंद करना है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 06, 2022 पर 12:14 PM
Natural Gas की कीमतें 14 साल की ऊंचाई पर, रूस पर प्रतिबंधों का एनर्जी मार्केट पर दिख रहा असर
प्रॉफिट बुकिंग के चलते अन्य कमोडिटीज, कीमती धातुओं और बेस मेटल्स पर दबाव बना हुआ है, लेकिन एनर्जी पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। इसमें नेचुरल गैस भी शामिल है

Natural gas prices : ब्रेंट क्रूड की कीमतें शुक्रवार को 110-111 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं। हालांकि प्राकृतिक गैस (natural gas) की कीमतें 14 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। वहीं अमेरिकी गैस की कीमतें (US gas prices) रिकॉर्ड हाई पर बनी हुई हैं।

बाजार अभी तक यूरोपियन यूनियन के रूसी तेल पर प्रतिबंध के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया दे रहा है और उन्हें छह महीने में रूस से आयात पूरी तरह बंद करना है।

ओपेक के रुख में बदलाव के संकेत नहीं

इसके अलावा, तेल उत्पादक देशों के संगठन ऑर्गनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज (OPEC) और सहयोगियों की गुरुवार को बैठक होनी है। यह संगठन जून महीने के लिए 4,32,000 बैरल प्रति दिन क्रूड के उत्पादन पर अड़ा हुआ है, जिससे ओपेक के रुख में कोई बदलाव नहीं होने के संकेत मिल रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें