Mustard Oil Latest Price Trend: त्योहारी सीजन के शुरुआत के साथ खाने के तेल की कीमतें भी आसमान को छू रही है। कल जहां पाम ऑयल की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 5 महीनों की ऊंचाई पर पहुंच गई थी। वहीं सरसों तेल की कीमतें चर्चा का विषय बन गई है। बाकी तेलों के मुकाबले यह अब भी महंगा बना हुआ है। सरसों तेल की कीमतें एक महीने में 5% तक दाम चढ़े है। एक साल में 34% की तेजी आ चुकी है।
