Get App

Technique for Sugarcane Production: गन्ना किसानों की नई उम्मीद, महाराष्ट्र के बारामती में AI तकनीक से खेती में क्रांति

बारामती के एडीटी के सहयोग से माइक्रोसॉफ्ट की एआई तकनीक ने गन्ना किसानों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। मौसम, मिट्टी, कीट नियंत्रण और सिंचाई के लिए समय-समय पर अलर्ट मिलना और उसे अपनाना किसानों को बेहतर उत्पादन और आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रहा है। यह पहल बताती है कि कैसे आधुनिक तकनीक को स्थानीय जरूरतों के साथ मिलाकर छोटे किसानों की जिंदगी बदल सकती है और पूरी कृषि प्रणाली को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाया जा सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2025 पर 5:52 PM
Technique for Sugarcane Production: गन्ना किसानों की नई उम्मीद, महाराष्ट्र के बारामती में AI तकनीक से खेती में क्रांति

सूरज की किरणें गन्ने के हरे-भरे खेतों पर फैल रही थीं, और 65 साल के सुरेश जगताप जो महाराष्ट्र के किसान हैं वो खेत में चल रहे थे, जहां हर तरफ लंबा और हरा गन्ना लहराता दिख रहा था। सुरेश का परिवार पीढ़ियों से खेती करता आ रहा है, पहले वे सब्जियां और फल उगाते थे, लेकिन कुछ साल पहले उन्होंने गन्ने की खेती शुरू की। जैसे-जैसे मौसम में बदलाव आया और जलवायु अनिश्चित होने लगी, उनकी खेती को कीट और बीमारियों का खतरा बढ़ा। यही वजह थी कि सुरेश ने खेती के पुराने तरीकों से आगे बढ़कर आधुनिक तकनीक अपनाने का फैसला किया।

एक वीडियो में सुरेश के खेत में लगे एक मेटल के स्ट्रक्चर की तरफ बढ़ते हुए वे दिखाते हैं कि यह उनका नया साथी है एक वेदर स्टेशन है। यह स्टेशन हवा की गति, बारिश, तापमान, नमी और मिट्टी के स्वास्थ्य को मापता रहता है। नीचे लगे कई सेंसर मिट्टी की नमी, पोषक तत्वों और पीएच लेवल जैसे महत्वपूर्ण आंकड़े देते हैं। इस डाटा को सेटेलाइट और ड्रोन से आए तस्वीरों के साथ मिलाकर वैज्ञानिक विश्लेषण करते हैं। फिर इसे मोबाइल एप पर हर दिन अलर्ट के रूप में किसानों तक पहुंचाया जाता है। जानकारी के मुताबित कब सिंचाई करनी है, फसल में कब कीटनाशक छिड़कना है, और किस हिस्से में उर्वरक डालने की जरूरत है ये सब अलर्ट में बताया जाता है।

सुरेश और उनके परिवार ने इस तकनीक को अपनाया है और एकदम अलग अनुभव महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपने चार एकड़ में से एक एकड़ पर टेस्ट प्लॉट बनाया है, जहां वे पूरी तरह से ऐप के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। सुरेश कहते हैं, “मेरी फसल अब पहले से बेहतर दिख रही है, पत्तियां हरी-भरी और गन्ने की लंबाई समान हो रही है।”

सूखे और कीटों से लड़ने का बेहतर तरीका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें