Pam Oil: इंटरनेशनल मार्केट में पाम ऑयल के दाम बढ़े। मलेशिया में भाव 4150 रिंग्गित के पार निकले। उत्पादन में गिरावट से कीमतों को सपोर्ट मिला। जनवरी में उत्पादन 15-17% की गिरावट संभव है।

Pam Oil: इंटरनेशनल मार्केट में पाम ऑयल के दाम बढ़े। मलेशिया में भाव 4150 रिंग्गित के पार निकले। उत्पादन में गिरावट से कीमतों को सपोर्ट मिला। जनवरी में उत्पादन 15-17% की गिरावट संभव है।
भारत और चीन में मांग बढ़ने से भी सपोर्ट मिला। सोयाबीन की कीमतों में तेजी भी सपोर्ट मिल रहा। US की बायो फ्यूल पॉलिसी से सोयाबीन में तेजी आई। चीन की मजबूत खरीद से भी सोयाबीन में तेजी आई। US ने एक दिन में 7.06 लाख टन सोयाबीन एक्सपोर्ट किया।
पाम ऑयल की चाल पर नजर डालें तो 1 दिन में 1 फीसदी चढ़ा। जबकि 1 हफ्ते में इसमें 3 फीसदी की तेजी आई।। वहीं 1 महीने में इसमें 4 फीसदी का उछाल आया। जनवरी से अब तक इसमें 3 फीसदी चढ़ा।
एडिबल ऑयल इंडस्ट्री FM से बजट में खाने के तेल की कस्टम ड्यूटी में बदलाव मांग कर रहा है। कस्टम ड्यूटी को बिना बदलाव मौजूदा स्तरों पर कायम रखा जाए। तिलहन के बीजों को विकास पर सरकार जोर दे।
चीनी कम नहीं है !
15 जनवरी 2026 तक 22% चीनी का उत्पादन बढ़ा। 15 जनवरी तक उत्पादन 15.9 मिलियन टन रहा। गन्ने की सप्लाई बढ़ने से चीनी का उत्पादन बढ़ा है। पिछले साल से महाराष्ट्र में उत्पादन 51% बढ़ा है। महाराष्ट्र, कर्नाटक में एक्स मिल भाव `3550/क्विंटल रहा। अक्टूबर से सितंबर तक सीजन चलता है।
NFCSF की FM से बजट में राज्यों की नीतियों को आसान बनाए जाने का मांग है। नीतियों में सफाई न होने से परेशानी होती है। सहकारी बैंकों से मिलने वाले ब्याज पर छूट मिले। एथेनॉल पर सरकारी नीतियों में तेजी आए। एथेनॉल प्रोडक्शन मशीनरी पर GST घटाने की मांग है। गाड़ियों में ब्लेंडिंग की सीमा बढ़ाने की मांग है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।