Get App

Petrol-Diesel Price for 5th August, 2019: पेट्रोल के दामों में बड़ी राहत, लेकिन डीजल के दाम स्थिर

सोमवार को पेट्रोल के दामों में लगातार पांचवें दिन गिरावट आई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2019 पर 10:04 AM
Petrol-Diesel Price for 5th August, 2019: पेट्रोल के दामों में बड़ी राहत, लेकिन डीजल के दाम स्थिर

पिछले कुछ दिनों में देश में पेट्रोल के दामों में अच्छी-खासी गिरावट आई है। सोमवार को पेट्रोल के दामों में लगातार पांचवें दिन गिरावट आई है। हालांकि, डीजल के दाम स्थिर चल रहे हैं। रविवार को डीजल के दामों में छह पैसों की गिरावट आई थी।

आइए जानते हैं, आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का क्या भाव है?

देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी 5 अगस्त, 2019 को पेट्रोल के दामों में 15 पैसों की गिरावट आई है। यहां पेट्रोल 72.37 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीजल बिना किसी बदलाव के 65.96 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

मुंबई में पेट्रोल के दामों में 15 पैसों की गिरावट के साथ 78.02 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि डीजल 69.11 रुपए प्रति लीटर हैं।

कोलकाता में पेट्रोल का भाव 15 पैसों की गिरावट के साथ 75.06 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल बिना किसी बदलाव के 68.02 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

चेन्नई में पेट्रोल 16 पैसों की कमी के साथ 75.19 रुपए प्रति लीटर और डीजल 69.65 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

सभी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर तेल की कीमतें एक जैसी ही हैं। तेल की कीमतें हर रोज अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख के हिसाब से बदलती हैं। कीमतों में बदलाव हर रोज सुबह 6 बजे होता है। इसलिए पेट्रोल पंप पर जाने से पहले एक बार पेट्रोल की कीमतें चेक जरूर कर लें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें