भारत में चल रहे विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसा संकेत घरेलू ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने दिया है। लेकिन पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की खबर भ्रामक है।
