रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल और डीजल भी महंगे हो गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह ईंधन की नई दरें जारी करते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। नई कीमतें लागू होने के बाद आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। लंबे समय बाद तेल के दामों में इतना बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जिसका असर सीधे लोगों की जेब पर पड़ सकता है।
