Get App

Petrol-Diesel Price: तीसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम में शांति, जानिए आपके शहर में क्या रेट है?

लगातार तीसरे दिन दोनों ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2021 पर 6:42 PM
Petrol-Diesel Price: तीसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम में शांति, जानिए आपके शहर में क्या रेट है?

Petrol-Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में सप्ताह के अंत में नरमी का रूख है। इधर डोमेस्टिक मार्केट में पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी शांति रही। सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 2 दिन की तेजी के बाद आज लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि इस 2 दिन में मुंबई में पेट्रोल के दाम 91 रुपये प्रति लीटर पार हो गए। इन 2 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम 50 पैसे महंगे हो गए हैं। 6 और 7 जनवरी को पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए थे। 6 दिसंबर से पहले तक पेट्रोल डीजल के दाम लगातार 48 दिनों तक स्थिर रहे थे। 

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

दिल्ली में आज 17 जनवरी को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल कल के भाव 84.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल कल के भाव 74.88 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से आज बिक रहा है।

मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई। पेट्रोल के दाम 91.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 81.60 रुपये प्रति लीटर हैं।  

कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि नहीं हुई है। पेट्रोल के भाव 86.15 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव 78.47 रुपये प्रति लीटर हैं।

चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 87.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.19 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।   

इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोल के दाम 87.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 79.40 रुपये प्रति लीटर हैं।

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें