Oil prices : यूरोप-मिडिल ईस्ट में जिओपॉलिटिकल रिस्क बढ़ने से महंगा हुआ क्रूड, जानिए कहां तक जाएंगी कीमतें

ब्रेंट क्रूड 33 सेंट यानी 0.4 फीसदी बढ़कर 88.22 बैरल प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 24 सेंट यानी 0.3 फीसदी की मजबूती के साथ 85.38 डॉलर पर पहुंच गया

अपडेटेड Jan 24, 2022 पर 6:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बार्कलेज ने इस साल के लिए तेल की औसत कीमतों के अनुमान में 5 डॉलर की बढ़ोतरी कर दी है

Oil prices : रूस-यूक्रेन विवाद (Russia-Ukraine discord) और मिडिल ईस्ट में टेंशन बढ़ने से आपूर्ति बाधित होने की चिंताओं के चलते तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे मार्केट पर दबाव और बढ़ सकता है। ब्रेंट क्रूड 33 सेंट यानी 0.4 फीसदी बढ़कर 88.22 बैरल प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 24 सेंट यानी 0.3 फीसदी की मजबूती के साथ 85.38 डॉलर पर पहुंच गया।

रूस और यूएई हैं ओपेक प्लस के अहम मेंबर

कॉमर्जबैंक के एनालिस्ट कार्सटेन फ्रिस्च ने कहा, “सप्लाई के जोखिम और जिओपॉलिटिकल टेंशन के चलते तेल की कीमतें चढ़ रही हैं।” उन्होंने कहा, यूक्रेन विवाद बढ़ने और मिडिल ईस्ट में सुरक्षा की भयावह स्थिति के चलते तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, क्योंकि इसमें शामिल रूस और यूएई ओपेक प्लस के अहम मेंबर्स में शामिल हैं।


यूरोप को गैस की सप्लाई हो सकती है बाधित

क्रेमलिन द्वारा अपनी सीमाओं पर सैनिकों का जमावड़ा बढ़ाने से यूक्रेन में महीनों से तनाव बना हुआ है, जिससे पूर्वी यूरोप में सप्लाई बाधित होने की आशंका बढ़ गई है। यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने घोषणा की है कि वह डिप्लोमैट्स के परिजनों को यूक्रेन छोड़ने का आदेश दे रहे हैं।

India VIX 23% बढ़कर 23 अंक पर पहुंचा, बिकवाली हावी होने से बाजार में बढ़ा डर

अगर टकराव बढ़ता है तो एनर्जी मार्केट को तगड़ा झटका लग सकता है। यूरोप अपनी नैचुरल गैस की 35 फीसदी जरूरत के लिए रूस पर निर्भर है। जेपी मॉर्गन ने कहा कि तनाव से तेल की कीमतों में “भारी बढ़ोतरी” देखने को मिल सकती है। हालांकि, रूस ने सोमवार को कहा कि वह “हमारे संबंधों के असहज दौर” में यूरोप का एक भरोसेमंद एनर्जी सप्लायर बना रहेगा।

Zomato और पॉलिसीबाजार के शेयरों में मची मारकाट ने Info Edge को किया घायल, हजारों करोड़ डूबे

बार्कलेज ने इस साल के लिए तेल की औसत कीमतें 5 डॉलर बढ़ाईं

मिडिल ईस्ट में, यूएई ने एक सप्ताह पहले हूती विद्रोहियों के हमले के बाद सोमवार को खाड़ी देश को निशाना बना रहीं दो बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट कर दिया। इस बीच, बार्कलेज ने इस साल के लिए तेल की औसत कीमतों के अनुमान में 5 डॉलर की बढ़ोतरी कर दी है। उसने कम क्षमता से काम करने और जिओपॉलिटिकल रिस्क बढ़ने का हवाला दिया है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।