Get App

Petrol Diesel Prices: कल फिर 80 पैसे बढ़ेगा पेट्रोल-डीजल का दाम, 4 दिन में 2.40 रुपये हो जाएगा महंगा!

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शुक्रवार 25 मार्च को लगातार तीसरे दिन 80 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 24, 2022 पर 10:28 PM
Petrol Diesel Prices: कल फिर 80 पैसे बढ़ेगा पेट्रोल-डीजल का दाम, 4 दिन में 2.40 रुपये हो जाएगा महंगा!
पेट्रोल-डीजल के दाम 3 दिन में कुल 2.40 रुपये बढ़ जाएंगे

Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शुक्रवार 25 मार्च को एक बार फिर 80 पैसे की बढ़ोतरी हो सकती है।  इस मामले से वाकिफ सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है। इस हफ्ते यह तीसरा मौका होगा जब पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी होगी। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 दिन के भीतर कुल 2.40 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी। नई कीमतें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हो सकती हैं।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) जैसी सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों के आधार पर हर रोज कीमत तय कर सकती हैं।

हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान करीब 137 दिनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। जबकि इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 45 फीसदी की उछाल आई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें