Petrol Diesel Price on 2nd December: सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। कंपनियों ने लगातार 29वें दिन दाम में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार की तरफ से एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती के बाद कई राज्य Petrol-डीजल पर लगने वाले वैट (VAT) में कटौती करने लगे। बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 8 रुपये कम किये गए।
