Get App

Commodity Market: कॉटन की कीमतों में दबाव, 2 साल की ऊंचाई से फिसला भाव, जानें अन्य कमोडिटी का क्या है हाल

इंटरनेशनल मार्केट में कॉटन की कीमतों में दबाव दिख रहा है। भाव 2 सालों की ऊंचाई से फिसल गए हैं। कॉटन का भाव $88 से फिसलकर $82 के नीचे आया। अप्रैल 2024 के बाद भाव $88 के पार गए थे

Sujata Yadavअपडेटेड May 18, 2026 पर 5:12 PM
Commodity Market: कॉटन की कीमतों में दबाव, 2 साल की ऊंचाई से फिसला भाव, जानें अन्य कमोडिटी का क्या है हाल
Cotton price : इंटरनेशनल मार्केट में कॉटन की कीमतों पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में 7 फीसदी टूटा। जबकि 1 महीने में इसमें 2 फीसदी की तेजी आई।

Commodity Market: इंटरनेशनल मार्केट में कॉटन की कीमतों में दबाव दिख रहा है। भाव 2 सालों की ऊंचाई से फिसल गए हैं। कॉटन का भाव $88 से फिसलकर $82 के नीचे आया। अप्रैल 2024 के बाद भाव $88 के पार गए थे। इंटरनेशनल मार्केट में कॉटन की कीमतों पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में 7 फीसदी टूटा। जबकि 1 महीने में इसमें 2 फीसदी की तेजी आई। वहीं इस साल अब तक कॉटन का भाव 27 फीसदी चढ़ा है। जबकि 1 साल में इसमें 24 फीसदी की तेजी आई।

USDA की गुरुवार की एक्सपोर्ट सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, US एक्सपोर्ट बिजनेस अब 10.863 मिलियन RB पर है, जो USDA के अनुमान का 97% है और 105% की औसत बिक्री की रफ्तार से पीछे है। एक्सपोर्ट शिपमेंट USDA के अनुमान का 71% है और 73% की औसत रफ्तार से पीछे है।

ग्वार में रफ्तार?

वहीं NCDEX पर ग्वार पैक में तेजी है। 11200 के पार ग्वार गम का भाव निकला। जबकि ग्वार सीड का भाव 5700 के पार निकला। कीमतों में लगातार दूसरे हफ्ते तेजी देखने को मिल रही है। बाजार में खरीद बढ़ने से तेजी आई। मजबूत मांग से भी सपोर्ट मिल रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें