Crude Oil: कच्चे तेल की कीमतों में दबाव जारी है। क्रूड का भाव 15 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा है। मार्च में ब्रेंटअब तक 13% लुढ़का है। कल ब्रेंट $70 के स्तर तक गिरा था जबकि आज ब्रेंट 73 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है। कल WTI $64.38 के स्तर तक गिरा था जबकि आज WTI में 67 डॉलर के पास कारोबार हो रहा था । इस बीच मार्च में MCX पर कच्चा तेल का भाव 13% लुढ़का है जबकि MCX पर कच्चे तेल का भाव 5600 के नीचे आज फिसला है।
यूरोप, अमेरिका में बैंकिंग संकट से कच्चे तेल की कीमतों में दबाव बना हुआ है। बाजार को बैंकिंग संकट गहराने की आशंका है। महंगाई के कारण भी कच्चे तेल की मांग गिरने की आशंका है। आज से अमेरिकी फेड की बैठक शुरू होगी। 22 मार्च को अमेरिकी फेड का फैसला आएगा। 73% लोगों के मुताबिक दरें 0.25% ही बढ़ेंगी जबकि 27% लोगों को US में दरें बढ़ने की उम्मीद नहीं है। चीन से भी मांग ज्यादा बढ़ने की उम्मीद कम है।
MCX पर सोने का भाव नए रिकॉर्ड पर कायम है जबकि MCX पर अप्रैल वायदा 3 दिन से 59000 के पार निकला है। MCX पर अप्रैल वायदा का सोना मार्च में 7% चढ़ा है। 59,700 के करीब आज अप्रैल वायदा में कारोबार हो रहा है। जून वायदा में 2 दिन से 60200 के ऊपर कारोबार कर रहा है। COMEX पर सोना 12 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा है। कल COMEX सोना $2014.90 की ऊंचाई पर था। जबकि COMEX पर सोने का भाव $1986 के करीब आज कारोबार कर रहा था। मार्च में अब तक COMEX पर सोना 8% तक चढ़ा है।
दुनिया के सेंट्रल बैंकों का सोने में निवेश बढ़ा है। US, यूरोप बैंकिंग संकट सोने में निवेश बढ़ा है जबकि इक्विटी मार्केट से निवेश हटकर सोने में आया है। ग्लोबल मंदी की आहट से सोने में निवेश बढ़ा है। आज से 2 दिनों की FOMC की बैठक होगी। दरों पर कल अमेरिकी फेड का फैसला आएगा। डॉलर में कमजोरी के चलते डॉलर इंडेक्स 104 के नीचे पहुंचा है।