Sterling & Wilson Share Price: NTPC से मिला तगड़ा ऑर्डर तो चढ़ने लगे शेयर, 9% उछल गए भाव

Sterling & Wilson Share Price: दिग्गज इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी के शेयरों में आज खरीदारी का शानदार रुझान है। Sterling and Wilson Renewable Energy के शेयरों में यह खरीदारी 2100 रुपये का सोलर पीवी प्रोजेक्ट से जुड़े काम का एक बड़ा ऑर्डर मिलने के चलते हो रही है। इस ऑर्डर के मिलने के बाद कंपनी के शेयरों की खरीदारी बढ़ी और यह 9 फीसदी तक चढ़ गया

अपडेटेड Mar 21, 2023 पर 12:44 PM
Story continues below Advertisement
स्टर्लिंग एंड विल्सन यूटिलिटी-स्केल सोलर, फ्लोटिंग सोलर और हाइब्रिड और एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस के लिए ईपीसी सर्विसेज मुहैया कराती है। इसका कारोबार 25 देशों में फैला हुआ है। (Image- Sterling & Wilson Renewable Energy)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Sterling & Wilson Share Price: दिग्गज इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी के शेयरों में आज खरीदारी का शानदार रुझान है। इंट्रा-डे में इसके शेयर 9 फीसदी से अधिक उछलकर 327.50 रुपये के भाव पर पहुंच गए। Sterling and Wilson Renewable Energy के शेयरों में यह खरीदारी 2100 रुपये का सोलर पीवी प्रोजेक्ट से जुड़े काम का एक बड़ा ऑर्डर मिलने के चलते हो रही है। इस ऑर्डर के मिलने के बाद कंपनी के शेयरों की खरीदारी बढ़ी और यह 9 फीसदी तक चढ़ गया। मुनाफावसूली के चलते यह थोड़ा सुस्त तो हुआ है लेकिन अभी भी बीएसई पर 8.25 फीसदी की मजबूती के साथ 324.10 रुपये पर ट्रेड हो रहा है।

    कैसा ऑर्डर मिला है Sterling & Wilson को

    स्टर्लिंग एंड विल्सन को खवडा आरई पॉवर पार्क में एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी के प्रस्तावित 1200 मेगावॉट के सोलर पीवी प्रोजेक्ट में बैलेंस ऑफ सिस्टम (BOS) का काम मिला है। यह प्रोजेक्ट 300 मेगावॉट के चार प्रोजेक्ट में है और बैलेंस ऑफ सिस्टम के तहत इनवर्टर्स, बैटरीज, एनक्लोजर्स,डिसकनेक्ट्स, कंबाइनर बॉक्सेज, चार्ज कंट्रोलर्स,ओनिटर्स एंड मीटर्स, वायरिंग और कनेक्टर्स आते हैं। इसकी एग्रीगेट कैपेसिटी 1500 मेगावॉट (डीसी) है। कंपनी ने तीन साल के लिए ऑपरेशन और मेंटेनेंस के लिए बिड हासिल किया है। खवडा आरई पॉवर पार्क गुजरात के कच्छ रण में स्थित है।


    PVR Share Price: बड़ी ब्लॉक डील के बावजूद शेयरों में तेजी क्यों? पीवीआर में पैसे लगाएं या नहीं, ये है एक्सपर्ट की राय

    कंपनी के बारे में डिटेल्स

    स्टर्लिंग एंड विल्सन यूटिलिटी-स्केल सोलर, फ्लोटिंग सोलर और हाइब्रिड और एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस के लिए ईपीसी सर्विसेज मुहैया कराती है। इसका कारोबार 25 देशों में फैला हुआ है। इसके पास लगभग 6 गीगावॉट के ऑपरेशन के मैनेजमेंट और मेंटनेंस के अलावा 12.8 गीगावॉट का पोर्टफोलियो है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो दिसंबर 2022 तिमाही में कम खर्चों के कारण यह अपने कंसालिडेटेड नेट लॉस को घटाकर 99.15 करोड़ रुपये पर ले आने में सफल रही। एस साल पहले समान अवधि में इसे 428.78 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।